10 year old Childs Body Found In Canal After 25 Hours Sensation In Dadri
25 घंटे बाद नहर से मिला बच्चे का शव
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, दादरी: जारचा में प्यावली नहर में डूबे 10 वर्षीय बच्चे का शव करीब 25 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया।शनिवार शाम उसका शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर रानोली लतीफपुर गांव के पास नहर से मिला। एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि 10 वर्षीय तनिष शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपनी छोटी बहन और दोस्तों के साथ प्यावली नहर में नहाने गया था।