Engineer Dies In Open Drain During Rain In Noida Authority Installs Slab
हादसे के बाद अथॉरिटी ने लगाया नाले पर स्लैब
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
सेक्टर-58 में गुरुवार सुबह बारिश के दौरान खुले नाले में गिरकर हुई इंजीनियर आर्यन की मौत के मामले में नोएडा अथॉरिटी और बिजली निगम ने एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाली है। अथॉरिटी ने कहा है कि करंट से मौत हुई तो बिजली निगम ने कहा है कि पानी में करंट नहीं था। निगम का तर्क है कि पानी में करंट होता तो रेस्क्यू करने वाले भी उसकी चपेट में आ जाते। इस बीच अथॉरिटी ने नाले पर स्लैब रख दिया है। उधर इस घटना का एक विडियो शनिवार को वायरल हुआ है। इसमें वह खंभे से टकराकर युवक नाले में गिरते दिख रहा है। उसका साथी जब बचाने आता है तो उसे भी करंट लगता है और वह पीछे हट जाता है। पुलिस ने भी करंट से ही मौत होने की बात कही है।