Biogas Will Be Made From Organic Waste In Greater Noida 300 Tons Of Waste Will Be Processed
ग्रेटर नोएडा के जैविक कचरे से बनेगी बायो गैस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : शहर में रोजाना निकलने वाले कचरे में से 300 टन और जैविक कचरे से बायो गैस बनेगी। ग्रेनो अथॉरिटी इसके लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और इंडियन आयल कंपनी से वार्ता कर रही है। प्लांट स्थापित करने के लिए अथॉरिटी जमीन देगी और चयनित कंपनी प्लांट लगाएगी। जल्द ही कंपनी का चयन हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा में रोजाना निकलने वाले कचरे के निस्तारण को लेकर लगातार काम चल रहा है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का प्रयास है कि कचरे का 100 प्रतिशत निस्तारण हो। चयनित कंपनी रोजाना 300 टन कचरे का निस्तारण करेगी। इस कचरे बायो गैस बनाने की प्लानिंग है। शर्तों के मुताबिक, कंपनी को अथॉरिटी जमीन देगी।