अवैध पार्किंग पर चला निगम का बुलडोजर

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad municipal corporations bulldozer runs over illegal parking four parking lots demolished
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : एनआईटी नगर निगम जोन की तोड़फोड़ ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रही है। टीम ने पाली-भाकरी रोड पर अवैध पार्किंग पर बुलडोजर चलाया। टीम ने चार पार्किंग तोड़ दी। यह कार्रवाई एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा की देखरेख में हुई। उन्हें शिकायत मिली थी कि जमाई कॉलोनी के निकट पाली-भाकरी रोड पर अवैध रूप से चार पार्किंग चल रही हैं। पार्किंग संचालक हर महीने लाखों रुपये कमा रहे हैं। जबकि जमीन नगर निगम की है। इस शिकायत पर निगम ने पटवारी से कागजातों की जांच कराई, इसके बाद तोड़फोड़ कार्रवाई का फैसला लिया गया। टीम ने पुलिस फोर्स के साथ एक-एक करके चार पार्किंग धराशायी कर दी और चेतावनी दी कि भविष्य में फिर से पार्किंग का खेल न चलें।