50 Lakhs Scammed In Share Market And Crypto How The Scam Happened Through A Telegram Channel
शेयर मार्केट से मुनाफा हुआ नहीं, ~50 लाख भी गंवा दिए
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शेयर बाजार और क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर भारी मुनाफे का लालच दे शख्स से 50 लाख 80 हजार 630 रुपये की ठगी हो गई। ठगों ने पीड़ित को एक टेलीग्राम चैनल से जोड़ा और फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप से वारदात को अंजाम दिया। साइबर थाना पूर्व पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शख्स ने पुलिस को बताया कि ठगों ने उनसे संपर्क कर टेलीग्राम के जरिये जुड़ने की बात कही। चैनल पर ट्रेडिंग, स्टॉक मार्केट और क्रिप्टो करंसी से कुछ ही दिनों में निवेश की रकम को दोगुना-तिगुना करने के दावे किए जा रहे थे। फर्जी स्क्रीनशॉट दिखा झांसे में ले लिया। मुनाफा कमाने के चक्कर में 50 लाख 80 हजार 630 रुपये निवेश कर दिए। रकम और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो और रकम मांगी गई, इस पर ठगी का अहसास हुआ। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी, पुलिस उन्हें ट्रेस कर रही है।