Cyber Thugs Stole 13 Lakh Rupees On The Pretext Of Sim Upgrade Credit Card Fraud
क्रेडिट कार्ड से डेबिट हो गए 13 लाख रुपये
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : साइबर ठगों ने सिम कार्ड अपडेट करने के बहाने एक युवक से 13 लाख 79 हजार रुपये की ठगी कर ली। मेफील्ड गार्डन के शख्स ने बताया कि बीते एक नवंबर को अज्ञात नंबर से कॉल आया था। काॅलर ने खुद को जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी का कर्मी बताया। कहा, सिम अपग्रेड नहीं की तो नंबर बंद हो जाएगा। इसके बाद नंबर पर एक ओटीपी आया, जैसे ही ओटीपी साझा किया उनके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग बार में 13 लाख 79 हजार 425 रुपये निकल गए।