Rewari Canter Collides With Dumper Catches Fire Driver Narrowly Escapes
डंपर से टकराने पर कैंटर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी
धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर शनिवार सुबह एक डंपर से टकराने के बाद कैंटर में आग लग गई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि कैंटर और उसमें रखा सामान जल गया। घटना के बाद हाइवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। हादसा सुबह करीब 6:50 बजे एक होटल के सामने हुआ। सूचना पर सेक्टर-6 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक टैंकर पूरी तरह जल गया था। पुलिस ने एहतियातन हाइवे की एक लेन पर ट्रैफिक बंद कर दिया। स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रैफिक शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कैंटर में परचून का सामान, दवा व अन्य सामान था। कैंटक की आगे चल रहे डंपर से टक्कर हो गई, इसके बाद कैंटर में आग लग गई। सेक्टर-6 थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया कि सूचना पर टीम पहुंची, आग पर काबू पा लिया गया, चालक सुरक्षित है। फिलहाल मामले में शिकायत नहीं मिली है, नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।