49 लाख की साइबर ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
49 lakh cyber fraud real estate businessman among two arrested 5 lakhs frozen
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : बीटा-2 थाना पुलिस ने महाराष्ट्र में हुई करीब 49.39 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में रियल एस्टेट कारोबारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जबकि उनके खाते में मौजूद पांच लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2025 को महाराष्ट्र के साउथ इंडिया बैंक से 49.39 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। जांच में पता चला कि रकम ग्रेटर नोएडा के पते पर खुलवाए गए बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। मामला एनसीआरपी और समन्वय पोर्टल पर दर्ज होने के बाद जांच बीटा-2 थाना पुलिस को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घोड़ी-बछेड़ा निवासी प्रीतम रावल के खाते में 14.90 लाख रुपये आए थे। पूछताछ में सामने आया कि साहिबाबाद निवासी सन्नी ठाकुर ने साइबर ठगी की रकम प्रीतम के खाते में ट्रांसफर कराई थी। सन्नी इंदिरापुरम के वैभव खंड में 'श्री रियलटर्स' नाम से रियल एस्टेट कार्यालय संचालित करता है। पुलिस के अनुसार, प्रीतम ठगी की रकम में से करीब 9.5 लाख रुपये खर्च कर चुका था, जबकि शेष पांच लाख रुपये पुलिस ने फ्रीज करा दिए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।