Ambala Ring Road Will Connect 5 Highways Freedom From Traffic Jams And New Speed For Business
रिंग रोड पांच हाइवे को जोड़ेगा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
रिंग रोड बनने से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को अंबाला शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं रहेगी। वह बाहर ही बाहर से निकल जाएंगे। रिंग रोड बनने से जाम भी नहीं लगेगा।इस रिंग रोड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह क्षेत्र के पांच प्रमुख नेशनल हाईवे को आपस में जोड़ेगा।अंबाला और आसपास के क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा। । ट्रांसपोर्ट कंपनियों का समय और ईंधन बचेगा, उद्योगों की लॉजिस्टिक लागत कम होगी और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।
हिमाचल की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए सफर आरामदायक होगा।