अस्पताल में दो साल से बंद पड़ी OPD, सुनकर स्वास्थ्य मंत्री हैरान

नवभारतटाइम्स.कॉम
अस्पताल में दो साल से बंद पड़ी OPD, सुनकर स्वास्थ्य मंत्री हैरान
NBT न्यूज, भिवानी

हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव मंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को भिवानी पहुंची। दौरान वे पहले भिवानी के गांव बीरण पहुंची, जहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों से रूबरू हुई। इसके उपरांत वे भिवानी के महम रोड़ पर स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में पहुंची, जहां पर फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ किया। भिवानी में नागरिक अस्पताल की ओपीडी दो साल से बंद है। यह सुनकर स्वास्थ्य मंत्री चौंक गई। उन्होंन् कहा कि वह चंडीगढ़ पहुंचकर इस मामले का संज्ञान लेंगी। नागरिक अस्पताल का किसी भी सूरत में पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल बोर्ड में समायोजन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 17 जुलाई को भिवानी और महेंद्रगढ़ के मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करने वाले हैं।