Booth Level Officer Suspended For Negligence In Voter List Update New Appointed
वोटर लिस्ट अपडेट करने में ढिलाई पर BLO सस्पेंड
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, कुरुक्षेत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी विश्राम कुमार मीणा ने थानेसर विधानसभा के बूथ नंबर 104 के बूथ लेवल ऑफिसर को शनिवार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। निरीक्षण के दौरान BLO अपने बूथ पर मौजूद नहीं मिला। उसके खिलाफ पहले भी नागरिकों और अधिकारियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद उसकी जगह नए BLO की नियुक्ति कर दी गई है, ताकि 14 जुलाई तक सभी काम समय पर पूरे किए जा सकें।