8 स्वर्ण से चमके सीएमएस के तैराक

नवभारतटाइम्स.कॉम
cms swimmers spectacular performance won 14 medals including 8 gold at state level championship
n NBT न्यूज, लखनऊ: राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में सीएमएस के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। सीएमएस के तैराकों ने कुल 14 पदक जीते, जिनमें आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य शामिल हैं। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अयान यादव, कृष्ण दुबे और रजुता साहू को व्यक्तिगत चैंपियनशिप के साथ नकद पुरस्कार भी मिले।

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और यूपी स्विमिंग असोसिएशन की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में हुई राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए सीएमएस के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजेंद्र नगर प्रथम कैंपस के छात्र अयान यादव ने पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम किया। उन्हें 7,400 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। अलीगंज प्रथम कैंपस के छात्र कृष्ण दुबे ने तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। वहीं, राजेंद्र नगर प्रथम कैंपस की छात्रा रजुता साहू ने 50 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में दो कांस्य पदक जीते।