Flood like Situation In Kurukshetra Markanda River In Spate Several Villages Submerged
कुरुक्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुई तेज बारिश से कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में कई गांवों में इलाका प्रभावित दिखा। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे मारकंडा में 14 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी आने के बाद कठवा, कलसाना, तंगोर और मोहनपुर में नदी का पानी घुस गया। सबसे ज्यादा असर गांव कठवा पर पड़ा, जहां गांव को शहर और दूसरे गांवों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पानी में डूब गई। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को काफी मुश्किल हुई। बच्चे बस के जरिए स्कूल पहुंचे। यहां से पानी आसपास के खेतों में चला गया। पानी का बहाव तेज होने से दूसरे गांव तंगोर का कुछ एरिया भी चपेट में आ गया। गनीमत रही दोनों गांव में पानी घरों तक नहीं आया। ग्रामीणों के मुताबिक, कलसाना गांव के निचले हिस्से डूब गए। यहां कई घरों में पानी घुस गया। यहां एक घर में पानी के साथ बहकर आए सांप ने गाय को काट लिया। इससे गाय की मौत हो गई। सरपंच ने तटबंध की मरम्मत कराई