Inauguration Of 75 Development Works Worth 770 Crore Dedicated To Nation Service On Rajnath Singhs Birthday In Lucknow
7.70 करोड़ रुपये में हुए 75 विकास कार्यों का लोकार्पण
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के 75वें जन्मदिन पर लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने विधायक निधि से 7.70 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 75 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसको उन्होंने राष्ट्रसेवा व जनकल्याण की भावना को समर्पित किया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, 75 किलो का केक, आतिशबाजी और स्नेह भोज भी आयोजित किया गया। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, एलयू प्रफेसर वीएन मिश्रा, कालीचरण कॉलेज के प्रबंधक वीके मिश्रा, लखनऊ महानगर भाजपा की उपाध्यक्ष सीता नेगी भी मौजूद रहीं।