इस्कॉन मंदिर में प्रभु को आम का लगा भोग

नवभारतटाइम्स.कॉम
इस्कॉन मंदिर में प्रभु को आम का लगा भोग
n NBT न्यूज, लखनऊः योगिनी एकादशी पर शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान राधारमण विहारी को आम का भोग अर्पित किया गया। वहीं श्रीमद्भागवत् कथा महापुराण के तृतीया स्कंध में भगवान कपिल की कथा को श्रवण कराया गया। मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम दास ने तृतीय स्कंध में भगवान कपिल और उनकी माता देवहुति का प्रसंग सुनाया। कथा में उन्होंने बताया कि माता ने पुत्र कपिल से कहा कि भक्ति मार्ग प्रभु की कृपा प्राप्त की जा सकती है। मीडिया प्रभारी रति वल्लभ दास ने बताया कि हर साल योगिनी एकादशी पर यहां आम महोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर शहर व आसपास के भक्त आमों की पूरी पेटी तक चढ़ा देते हैं।