पंजाब से UP तक का सफर होगा सुहाना

नवभारतटाइम्स.कॉम
पंजाब से UP तक का सफर होगा सुहाना
NBT न्यूज, अंबाला

अंबाला में बन रहा 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अनुसार परियोजना का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। रिंग रोड शुरू होने के बाद पंजाब, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की ओर आने-जाने वाले वाहनों को अंबाला शहर के भीड़भाड़ वाले हिस्सों से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे ट्रैफिक जाम कम होगा, सफर तेज होगा और माल ढुलाई की लागत भी घटेगी।
करीब 691 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस फोरलेन रिंग रोड के लिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए छह लेन के हिसाब से जमीन अधिग्रहित की गई है। परियोजना के लिए 30 गांवों की 657 एकड़ जमीन ली गई है, जिसमें पंजाब के तीन गांव भी शामिल हैं।