लेफ्टिनेंट कर्नल का वकीलों पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
लेफ्टिनेंट कर्नल का वकीलों पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
NBT न्यूज, चंडीगढ़

पंचकूला के चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने पंचकूला कोर्ट के वकीलों पर जानलेवा हमला करने, बंधक बनाने तथा जबरन एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वकीलों की भीड़ ने सेना के इस वरिष्ठ अफसर को न सिर्फ बुरी तरह पीटा, बल्कि उन्हें एक चेंबर में बंधक बनाकर जबरन एक समझौते पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। इस घटना के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी वकीलों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। शुक्रवार की रात पंचकूला पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।