गम के साथ अदब और कला

नवभारतटाइम्स.कॉम
lutf e lucknow program in lucknow confluence of grief literature and art
n NBT न्यूज, लखनऊ : 'लखनऊ बायोस्कोप', 'सनतकदा' और 'नेमतखाना' की ओर से कैसरबाग स्थित सनतकदा के अड्डे पर 'लुत्फ़-ए-लखनऊ' कार्यक्रम हुआ। शनिवार की शाम अवध की उस गंगा-जमुनी तहज़ीब को समर्पित रही, जहां गम की विरासत भी अदब और कला के साथ मिलकर साझी संस्कृति का हिस्सा बन जाती है। शाम का आगाज़ 'जब जग में अंधेरा फैला और पाप के बादल छाए, तब धर्म का दीप जलाने ज़हरा के दुलारे आए' मर्सिये से हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुति के बाद मेहमानों के लिए 'अवधी होम कुक्ड फेस्टिवल' में होम शेफ़ शीबा इक़बाल के निर्देशन में स्थानीय होम शेफ्स ने उन पकवानों को तैयार किया जो मुहर्रम के दौरान मजलिसों में परोसे जाते हैं।