Mayor Inspects Delhis Sludge Management Plant Modern Techniques To Be Implemented In Lucknow
मेयर ने स्लज मैनेजमेंट प्लांट का लिया जायजा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: मेयर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड के स्लज मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर कचरा व अन्य अनुपयोगी वस्तुओं के प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों का जायजा लिया। जल बोर्ड के अधिकारियों ने मेयर को ऑटोमेटिक संचालन व प्लांट में एसटीपी से निकलने वाले स्लज से बनी ईंटों के संबंध में जानकारी दी। मेयर ने कहा कि यहां के अनुभवों का उपयोग भविष्य में लखनऊ में अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को ज्यादा आधुनिक, प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल बनाने में किया जाएगा।