‘सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा से समझौता न करें’

नवभारतटाइम्स.कॉम
safety paramount in sewer cleaning exercise special caution during rains
n NBT न्यूज, लखनऊ: बारिश के साथ बढ़ते हादसों को देखते हुए सीवर व्यवस्था से जुड़ी एजेंसी ने कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी निदेशक राजेश मठपाल ने निर्देश दिए हैं कि बारिश के मौसम में ट्रांसफार्मर, 11 केवी और 33 केवी बिजली लाइनों के पास मैनहोल की सफाई करते समय सुरक्षा से कोई समझौता न करें। करंट की आशंका या क्षतिग्रस्त केबल दिखने पर कर्मचारी खुद काम न कर तुरंत सुपरवाइजर को सूचित करें। साथ ही, पीपीई किट , हेलमेट, रबर ग्लव्स और गमबूट अनिवार्य कर दिया गया है।