बरसन लागी बदरिया रिमझिम...

नवभारतटाइम्स.कॉम
sawan song workshop and tree plantation lokrang foundation celebrates festival of greenery at government high school gosainganj
n NBT न्यूज, लखनऊः लोकरंग फाउंडेशन की ओर से गोसाईंगंज, मस्तेमऊ स्थित राजकीय हाईस्कूल में शनिवार से सावन गीतों की कार्यशाला और पौधरोपण कार्यक्रम शुरू हुआ।

संस्था के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर नीम, आम, अमरूद और पीपल के करीब 40 पौधे लगाए। इसके बाद बच्चों को लोक संस्कृति और शास्त्रीय गायकी की जानकारी दी गई। गायन गुरु बरखा श्रीवास्तव ने छात्राओं को अवधी में सावन गीत बरसन लागी बदरिया रिमझिम के... और अवधी देशगीत सिखाए। अंत में प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह भी विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया जाएगा।