फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों ने चलाया अभियान

नवभारतटाइम्स.कॉम
फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों ने चलाया अभियान
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से नए कोर्स में फीस वृद्धि के खिलाफ एक बार फिर छात्र नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को विवि में अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने आए अभिभावकों को छात्र नेताओं ने पर्चे व पैम्फ्लेट बांट कर विवि में फीस बढ़ोतरी का विरोध किया। पैम्फ्लेट में विवि के वर्तमान कोर्सों में पहले की फीस व कितनी बढ़ोतरी हुई इसके बारे में जानकारी थी। साथ ही अभिभावकों को इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई।

छात्रनेता प्रिंस प्रकाश ने बताया कि कई अभिभावकों को इसकी जानकारी ही नहीं कि विवि की फीस निजी कॉलेजों से भी ज्यादा हो गई है। काफी छात्र सरकारी विवि सोचकर आवेदन कर रहे हैं जबकि पैम्फ्लेट देखने के बाद उन्हें पता चला कि बीकॉम ऑनर्स जैसे सामान्य पाठ्यक्रम की फीस भी एलयू में 40 हजार हो गई है। ऐसे में कई ने तो मौके पर ही इतनी फीस जमा करने में अक्षमता जताई।
कई कोर्सों में एलयू निजी कॉलेजों से ज्यादा फीस ले रहा है। कई में तो फीस दोगुनी कर दी गई है। जब तक एलयू फीस वृद्धि वापस नहीं लेता है तब तक इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।