फरीदाबाद रूट की 10 ट्रेनें 18 जुलाई तक रहेंगी लेट

नवभारतटाइम्स.कॉम
10 trains on faridabad route delayed until july 18 know reason and list of affected trains
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में होडल-शोलाका रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन के लिए ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू करने के लिए 18 जुलाई तक नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते फरीदाबाद रूट से गुजरने वाली करीब 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें 20 से 100 मिनट तक की देरी से संचालित होंगी। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि होडल-शोलाका खंड पर आधुनिक ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन अधिक सुरक्षित और सुचारू होगा। इसी कार्य को पूरा करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक जरूरी है, जिसके चलते कुछ ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा।
इन ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा : रेलवे के अनुसार 14 से 17 जुलाई तक हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी 40 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 30 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस 25 मिनट और योग नगरी ऋषिकेश-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से चलेगी। वहीं 18 जुलाई को निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 100 मिनट, झेलम एक्सप्रेस व गोल्डन टेम्पल मेल 95-95 मिनट, फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस 85 मिनट, हीराकुंड एक्सप्रेस 80 मिनट और उत्कल एक्सप्रेस 75 मिनट विलंब से संचालित होगी।