25 Crore Approved For Flood Protection In Karnal 46 New Studs To Be Built 10 To Be Repaired
बाढ़ से बचाव के लिए 25 करोड़ मंज़ूर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, करनाल
यमुना में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए हरियाणा सरकार ने करनाल जिले में बड़े स्तर पर बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए हैं। जिले के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से 46 नए स्टड (स्पर) बनाए जा रहे हैं, जबकि 10 पुराने स्टडों की मरम्मत की जा रही है। इनमें सबसे अधिक काम घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है, जहां 32 नए स्टड बनाए जा रहे हैं और 9 स्टडों की मरम्मत की जा रही है। इन कार्यों पर करीब 15.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गौरतलब है कि जब नदी में बाढ़ आती है तो तेज बहाव किनारों की मिट्टी काटने लगता है। इससे खेत, सड़कें, तटबंध और गांव खतरे में आ जाते हैं। इस कटाव को रोकने के लिए नदी के किनारे से अंदर की ओर पत्थरों, बोल्डर, कंक्रीट या अन्य मजबूत सामग्री से बनी दीवार जैसी संरचना बनाई जाती है। इसे स्टड (Stud) या स्पर (Spur) कहते हैं। नदी के तेज बहाव की दिशा बदल देता है। पानी की रफ्तार कम करता है।हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने मंगलवार को गांव लालुपुरा पहुंचकर यमुना तटबंध और बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ सिंचाई