छात्र की पीटकर हत्या, स्कूल के साथियों पर हमले का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
छात्र की पीटकर हत्या, स्कूल के साथियों पर हमले का आरोप
NBT न्यूज, करनाल

करनाल में 10वीं के छात्र की मंगलवार को हत्या कर दी गई। छात्र के परिजनों ने बताया कि वो मंगलवार का प्रसाद लेने बाजार गया था। तभी स्कूल के ही साथियों ने उस पर अटैक किया। वो इकलौता बेटा था। छात्र का स्कूल में पांच साथियों के साथ कुछ दिन पहले ही विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में उसके सिर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस सीआईए की कई टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान धोलगढ़ निवासी प्रतीक (16) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह मंगलवार को गांव ऊचाना में हनुमान मंदिर के लिए प्रसाद लेने गया था। लौटते समय गांव के बाहरी क्षेत्र में खेतों के पास पहले से घात लगाए बैठे चार-पांच युवकों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। छात्र के दादा ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे, तभी एक युवक ने आकर हमले की सूचना दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो प्रतीक बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा था, जबकि उन्हें आता देख आरोपी फरार हो गए। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पार्क अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, हमलावर उसी स्कूल के छात्र हैं, जहां प्रतीक पढ़ता था। दादा ने आशंका जताई कि स्कूल में किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, हालांकि हत्या की असली वजह उन्हें भी नहीं पता। उ