41 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की

नवभारतटाइम्स.कॉम
launch of development works worth 41 lakh inauguration of womens chaupal and drainage nala
दौरे के दौरान हरविंद्र कल्याण ने गांव लालुपुरा में करीब 41 लाख रुपये के दो विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें 20.38 लाख रुपये की लागत से महिला चौपाल का शिलान्यास और 21 लाख रुपये की लागत से गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा उन्होंने यमुना तटबंध पर पौधारोपण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों का अंतिम चरण चल रहा है, उन्हें जल्द पूरा किया जाए ताकि बारिश के मौसम में लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।सिंचाई विभाग ने 26 नए स्टड बनाए हैं।