House Destroyed In Cylinder Blast Youth Severely Burnt Horrific Incident In Ambala
सिलिंडर के धमाके से घर की दीवारें गिरीं, युवक झुलसा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज,अंबाला : जिले के रेलवे स्टेशन 'केसरी' के पास मंगलवार को एक घर में गैस सिलिंडर से धमाका हो गया। इस हादसे में घर की दीवारें ढह गईं और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा रसोई में खाना गर्म करने के दौरान हुआ। अचानक गैस सिलिंडर का पाइप फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि घर की पक्की कंक्रीट की दीवारें गिर गईं। लोहे और लकड़ी के दरवाजे भी टूटकर दूर जा गिरे। हादसे में घर में मौजूद युवक दीपक कुमार बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है।घायल युवक दीपक कुमार के परिजनों और चश्मदीदों के मुताबिक, यह हादसा बेहद अचानक और खौफनाक था।
दीपक को गैस लीक होने का अंदाजा नहीं था। उसने जैसे ही खाना गर्म करने के लिए माचिस जलाई, हवा में फैली गैस ने तुरंत आग पकड़ ली। चंद ही सेकेंड में सिलिंडर का पाइप फटने से ऐसा धमाका हुआ मानो कोई बम फटा हो।