‘रिसर्च का फायदा आम लोगों को मिले’

नवभारतटाइम्स.कॉम
haryana promotes research patent registration fee reimbursement 10 crore fund and colleges for girl students
शोध को प्रोत्साहन देने के लिए 50 हजार रुपये तक पेटेंट पंजीकरण शुल्क की प्रतिपूर्ति की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसंधान केवल प्रकाशनों और प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसका सीधा लाभ हमारे किसानों, उद्योगों और स्थानीय समुदायों को मिलना चाहिए। अकादमिक ज्ञान जब व्यावहारिक तकनीकों, पेटेंटों, स्टार्टअप्स और बेहतर सार्वजनिक सेवाओं में बदलेगा, तभी हरियाणा के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। छात्रों को इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट से जोड़ने के लिए सिंगल विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता और अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए का 'उच्च शिक्षा गुणवत्ता एवं अनुसंधान उत्कृष्टता कोष' भी बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए प्रदेश में छात्राओं की सुविधा के लिए 20 किलोमीटर की परिधि के भीतर कॉलेज उपलब्ध कराने का लक्ष्य पूरा किया है।