3 को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम
3 august brijmandal jalabhishek yatra preparations begin jalabhishek to be performed at three historical shiva temples
NBT न्यूज, नूंह : सावन के पहले सोमवार पर 3 अगस्त को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। जिले के तीन ऐतिहासिक शिव मंदिरों पर जलाभिषेक किया जाएगा। प्राचीन नल्हेश्वर मंदिर, फिरोजपुर झिरका का झिरकेश्वर मंदिर व पुन्हाना के गांव सिंगार का शृंगेश्वर मंदिर इनमें शामिल है। सर्व हिंदू समाज की ओर से जलाभिषेक यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई है। पटेल वाटिका में जिला सर्व हिंदू समाज की बैठक हुई। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर चर्चा हुई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बताया गया कि गांव खेड़ा खलीलपुर के नत्थूराम गुर्जर को दूसरी बार यात्रा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नूंह के नरेंद्र शर्मा को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। यात्रा को लेकर रूट, सुरक्षा, जल और प्रसाद व्यवस्था को लेकर भी कमिटियां बनाई जाएंगी।