8 Cases Registered Under Excise Act In Nuh 9 Arrested Lakhs Worth Of Illicit Liquor Recovered
एक्साइज एक्ट के तहत 8 केस दर्ज, 9 गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नूंह : अप्रैल से जून के बीच चले अभियान के तहत एक्साइज एक्ट के अंतर्गत 8 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान लाखों रुपये की अवैध शराब और बीयर बरामद की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान, अवैध अंग्रेजी शराब की 306 बोतलें, बीयर की 12,091 बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वर्ष 2025 के अप्रैल से जून माह की तुलना में वर्ष 2026 की समान अवधि में एक्साइज एक्ट के मामलों में कमी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इस अवधि में अधिक मामले दर्ज हुए थे और ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।