प्रशासन ने सरकारी ज़मीन से हटाया कब्जा

नवभारतटाइम्स.कॉम
administrations big action illegal occupation removed from government land people get relief
n NBT न्यूज, मोदीनगर : तहसील प्रशासन की ओर से मंगलवार को गांवों में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इसके चलते पिछले कई बार से तहसील समाधान दिवस में मिल रही शिकायतों को निस्तारण भी संभव हो सका। एसडीएम मोदीनगर अजित सिंह के अनुसार, गांव भदौली, शेरपुर और याकूतपुर मवी में चकरोड को जेसीबी व ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया। मौके पर शिकायत करने वाले लोग भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त गांव तलहेटा में 13 बीघा एलएमसी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर खंड विकास विभाग को सौंपी गई। गांव सुराना में नाली व चकमार्ग पर पिछले एक साल से समस्या बनी थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जमीन को चिह्नित कर 11 शिकायतों को निस्तारण किया।