Auto taxi Drivers Fined For Not Wearing Uniform Over 6 Lakhs In Fines
यूनिफॉर्म नहीं थी, ऑटो टैक्सी वालों के चालान
Contributed by: Surender.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : ट्रैफिक पुलिस की ओर से जिलेभर में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने उन ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के खिलाफ ड्राइव चलाया, जिन्होंने यूनिफॉर्म नहीं पहनी थी। जिलेभर में यह ड्राइव चलाया गया। इस दौरान 824 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके एवज में छह लाख 78 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।