Congress Protests Outside Bjp Office Over Ram Mandir Donation Theft Protests With Sundarkand Recitation
राम मंदिर चढ़ावे की चाेरी पर BJP दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
Contributed by: Yashlok.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT रिपोर्ट, सेक्टर-30
अयोध्या में राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने बीजेपी के जिला कार्यालय गुरुकमल के बाहर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। हंगामे के बीच पुलिस ने जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष वर्धन यादव, जिला कांग्रेस (शहरी) अध्यक्ष पंकज डावर समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।