Faridabad Lakhs Stolen After Breaking Into A Shop In Jeevan Nagar Brass copper Faucets Laptop Inverter Battery Gone
दुकान का ताला तोड़कर की चोरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : मुजेसर थाना क्षेत्र के जीवन नगर-गौंछी स्थित एक सैनिटरी और हार्डवेयर की दुकान में ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर दुकान से पीतल और तांबे की टोंटियां, एक लैपटॉप, इन्वर्टर बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-55 निवासी अरविंद शर्मा ने बताया कि उनकी एस.आर. सैनिटरी हार्डवेयर स्टोर नाम से दुकान 100 फुट रोड, जीवन नगर-गौंछी में है। 10 जुलाई की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखी पीतल और तांबे की महंगी टोंटियां व अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।