Fir Against Sunshine Group Builder And 8 Others In Delhi Allegations Of Cheating Buyers
सनशाइन ग्रुप के बिल्डर समेत 8 पर दिल्ली में FIR
Contributed by: Dinesh.Mishra|नवभारतटाइम्स.कॉम•
Dinesh.Mishra
@timesofindia.comn नोएडा : घर खरीदारों से हजारों करोड़ की ठगी करने वाले बिल्डरों की एनसीआर में भरमार है। ऐसे ठग बिल्डर कानूनी फंदे से बचने के लिए सियासत की छत्रछाया हासिल करने के लिए राजनीतिक दल बदलने में जरा भी गुरेज नहीं करते। दो साल पहले नोएडा में सनशाइन ग्रुप के बिल्डर और उस समय समाजवादी पार्टी से जुड़े हरेंद्र यादव के खिलाफ जब बायर्स की आवाज पर केस दर्ज हुआ और जेल गए तो वह सियासी पाला बदलकर बीजेपी में आ गए। अब इस बिल्डर सहित आठ के खिलाफ आठ जुलाई को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 406, 420 के साथ आपराधिक साजिश में 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। जिन पर केस दर्ज हुआ है उनमें हरेंद्र की पत्नी आशा यादव भी शामिल हैं।
दो साल पहले गए थे जेल
बीजेपी नेता हरेंद्र यादव नोएडा की सनशाइन हेलिओस, सनशाइन बिजनेस पार्क, अंतरिक्ष फॉरेस्ट और अंतरिक्ष गोल्फ व्यू जैसी परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। इनको लेकर खरीदारों ने अनेक शिकायतें उठाई हैं। गोल्फ ग्रीन रेजिडेंसी के खिलाफ यूपी रेरा, नोएडा प्राधिकरण की आरसी वसूली लंबित है। हरेंद्र यादव ने नोएडा के सेक्टर 78 में 400 फ्लैट की सनशाइन सोसायटी का निर्माण कराया है। यहां रहने वाले लोग बिजली, पानी, लिफ्ट और मालिकाना हक की समस्या से जूझ रहे हैं। दो साल पहले रेजिडेंट्स ने पुलिस से शिकायत की थी। थाना सेक्टर 131 पुलिस ने बुलंदशहर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। रिहा होने के बाद हरेंद्र ने सपा का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था।