यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर किया अलर्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
flood threat from rising yamuna water level ballabgarh police on alert
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की आशंका को देखते हुए बल्लभगढ़ पुलिस ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने यमुना से सटे बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा और राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने मोहना पुल, पैंटून पुल और मंझावली पुल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारियों को इन स्थानों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।