गाज़ियाबाद ग्लैडिएटर्स ने टाइटंस को 3 रनों से हराया

नवभारतटाइम्स.कॉम
ghaziabad gladiators defeated titans by 3 runs to register a thrilling victory in the legends premier league
n NBT न्यूज, राजनगर एक्सटेंशन : गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे लीजेंडस प्रीमियर लीग में गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स ने गाजियाबाद टाइटंस को 3 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लैडिएटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 217 रन बनाए। वैभव सिंह ने 99, अपरांत ने 55 व विक्रांत ने 22 रनों का योगदान दिया। निशांत व चित्रगुप्त सतीश ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में गाजियाबाद टाइटंस 214 रन ही बना पाई। निशांत ने 104, विनीत श्रीवास्तव ने 32 व वैभव सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। आरिफ खान ने 3, अग्निव, पंकज व वसीम खान ने 2-2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच वैभव सिंह रहे।