Jhajjar Double Murder Third Accused Arrested Interrogation Continues On Police Remand
झज्जर : डबल मर्डर में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज , झज्जर : स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीम ने शहर में पिछले दिनों हुए डबल मर्डर मामले में शामिल एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डबल मर्डर मामले में तीसरे आरोपी सिकंदर निवासी गुलिस्तान गार्डन मेरठ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या की साजिश , वारदात में उसकी भूमिका, घटना में प्रयुक्त हथियार, अन्य फरार आरोपियों और मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि इस दोहरे हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।