ई-स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे दो युवक

नवभारतटाइम्स.कॉम
major fire in e scooter due to short circuit two youths narrowly escape
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्या विहार फेज-2, सेक्टर-91 में सोमवार देर रात चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बैटरी में विस्फोट होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी पर सवार दो युवकों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक मार्केट में चिली पोटैटो खाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सूर्या विहार फेज-2 के पास पहुंचे, स्कूटी से धुआं निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में शॉर्ट सर्किट के कारण स्कूटी में आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए दोनों युवक तुरंत स्कूटी से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवक समय रहते स्कूटी से नहीं उतरते तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बैटरी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।