Monkeys And Stray Dogs Terrorize District Court Premises Lawyers Demand Action
बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़ने की गुहार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, आरडीसी : जिला न्यायालय परिसर में बंदर ों और आवारा कुत्तों का आए दिन अधिवक्ता ओं, वादकारियों और अन्य लोगों को सामना करना पड़ता है। कई बार बंदरों के हमलों में लोग घायल भी हो चुके हैं। अधिवक्ता सुमित त्यागी ने बार असोसिएशन के माध्यम से प्रशासन और नगर निगम से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि कचहरी परिसर में बड़ी संख्या में बंदर और आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। यहां बंदरों के खाने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण वे लोगों के हाथ से खाने-पीने का सामान छीन लेते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रतिदिन हजारों लोग न्यायालय परिसर में आते हैं। ऐसे में बंदरों और आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।