Noida Airport 61 Thousand Passengers In 28 Days Airlines Statement On Flight Cuts
नोएडा एयरपोर्ट से 28 दिन में 61 हज़ार ने किया आवागमन
Contributed by: Sunil.Pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम•
Sunil.Pandey2
@Timesofindia.comn ग्रेनो : नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट को शुरू हुए आज एक महीना हो गया है। 15 जून से उड़ान सेवा चालू हो गई थी। एक महीने में 61 हजार से अधिक यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। इस दौरान एयरलाइंस ने कम यात्रियों के चलते किसी शहर की फ्लाइट बंद की तो दो शहरों के लिए सप्ताह में उड़ान के दिन कम किए। उनका कहना है कि समय के अनुसार फ्लाइट की संख्या बढ़ाई जाएगी।
नोएडा एयरपोर्ट से शुरू में 16 शहरों के लिए फ्लाइट मिलने लगी थी। इसमें लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, पंतनगर, किशनगढ़, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, भोपाल, नवी मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़ शामिल हैं। जिन शहरों के लिए यात्री नहीं मिल रहे थे, एयरलाइंस ने वहां की उड़ानें बंद कर दीं। अकासा एयर नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए अपनी सेवाएं बंद कर केवल मुंबई के लिए उड़ान चला रही है। हालांकि अब एक अक्टूबर से नवी मुंबई के लिए फिर से उड़ान शुरू की जाएगी। इंडिगाे एयरलाइंस ने चंडीगढ़ के लिए अपनी सेवाएं बंद कर दी। इंडिगो देहरादून के लिए रोजाना फ्लाइट चला रही थी। अब सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को देहरादून का सफर कर सकेंगे। पंतनगर के लिए फ्लाइट में कटौती की तैयारी है। जल्द ही इस पर फ ैसला हो जाएगा।