Pratapgarh Dumping Yard Closed Protest Ends After Assurance People Get Relief
प्लांट बंद करने के आश्वासन के बाद धरना खत्म
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : प्रतापगढ़ में प्रोसेसिंग प्लांट को बंद कराने के लिए लोगों के धरने प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा को मैदान में आना पड़ा। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि उन्हें डंपिंग यार्ड को बंद करने का छह महीने का समय दिया जाए, ताकि आबादी से दूर डंपिंग यार्ड को शिफ्ट किया जा सके। इसके बाद फिर इस एरिया का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले साल फरीदाबाद निगम ने प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड बनाकर कूड़ा डालना शुरू कर दिया। इसे लेकर सेक्टर-56 और दिलीप कॉलोनी के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मांग की कि इस डंपिंग यार्ड को शीघ्र बंद कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई और डंपिंग यार्ड को बंद नहीं किया गया तो आमरण अनशन एवं व्यापक जन आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।