Special Camp For Disabled Persons In Bhojpur Block 105 People Identified Will Receive Assistive Devices
भोजपुर ब्लॉक में लगाया दिव्यांग शिविर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : जिले में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को भोजपुर ब्लॉक परिसर में चिन्हांकन शिविर लगाया गया। शिविर में 105 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि शिविर में पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर, सामान्य व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र, बैसाखी, कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर, ब्रेल किट, एमआर किट और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया।