दो कारों के टायर और साइलेंसर खोल ले गए

नवभारतटाइम्स.कॉम
thieves terror in gurgaon tires and silencer stolen from two cars police search continues
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

खेड़की दौला थाना एरिया में चोरों ने अलग-अलग सोसायटियों और रिहायशी एरिया के बाहर खड़ी दो गाड़ियों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने एक कार के चारों टायर और दूसरी कार का साइलेंसर चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जींद जिले के नरवाना ढकाल रोड निवासी रविंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-86 स्थित माइक्रोटेक ईडब्ल्यूएस सोसायटी के एक फ्लैट में रहते हैं और कमर्शल गाड़ी चलाते हैं। रविंद्र ने शनिवार शाम करीब 7 बजे अपनी कमर्शल कार सोसायटी परिसर में खड़ी की थी। देर रात 2 से 3 बजे के बीच जब उन्होंने देखा, तो गाड़ी के चारों टायर गायब थे। वहीं, सिकंदरपुर बढ़ा गांव निवासी दयानंद गुड़गांव में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उन्होंने शनिवार को अपनी ईको कार सेक्टर-83 स्थित अपने मकान के सामने रास्ते पर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे जब वह गाड़ी के पास गए, तो देखा कि किसी ने कार का कीमती साइलेंसर चोरी कर लिया था।