Tragic Accident Laborer Resting By The Road Crushed By Car Dies On The Spot
रोड किनारे आराम कर रहे युवक को कार ने कुचला, मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो : ऐच्छर के पास हादसे में सड़क किनारे बैठे मजदूर की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और वह सुस्ताने के लिए किनारे बैठा था। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कार चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमीरपुर निवासी संजय कुमार अपने परिवार के साथ ऐच्छर गांव में रहते थे और पेंटिंग का काम करते थे। 12 जुलाई को वह स्वर्ण नगरी से काम खत्म कर पैदल लौट रहे थे। रास्ते में तबीयत खराब होने पर एक राहगीर ने उन्हें ऐच्छर के गेट नंबर-4 के पास बैठा दिया। इसी दौरान कार चालक ने वाहन को पीछे करते समय लापरवाही बरती और किनारे बैठे संजय को टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी गीता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।