विजयनगर में विकास कार्यों पर खर्च होंगे "1.26 करोड़

नवभारतटाइम्स.कॉम
vijayanagar development works inaugurated picture to change with 126 crore
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

विजयनगर क्षेत्र में करीब 1.26 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास मेयर सुनीता दयाल और विधायक संजीव शर्मा ने मंगलवार को किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कार्यों की शुरुआत कराई। इस दौरान मेयर ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। वॉर्ड-14 के सर्वोदय नगर ग्रीन बेल्ट में करीब 19 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। वॉर्ड-15 में संतोष के पास ग्रीन बेल्ट की बाउंड्री वॉल पर करीब 34 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी वॉर्ड में शास्त्री पार्क का निर्माण करीब 23 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं वॉर्ड-35 के अकबरपुर बेहरामपुर में गली नंबर-5, बुद्ध बाजार, दीपक पब्लिक स्कूल वाली सड़क से हनुमान मंदिर तक सड़क निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सुनीता दयाल ने कहा कि विजयनगर क्षेत्र में करीब 60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं और अब चरणबद्ध तरीके से उनका शिलान्यास कराया जा रहा है।