West Asia Tensions Crude Oil Surges Stock Market Falls
तनाव से बढ़ा कच्चे तेल का भाव, गिरा शेयर बाज़ार
Contributed by: IBM के शेयर 25% गिरे|नवभारत टाइम्स•
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट, मुंबई: पश्चिम एशिया में फिर बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इसका असर मंगलवार को शेयर बाजार पर भी दिखा। लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 561.46 अंक (0.72%) गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 158.95 अंक (0.66%) फिसलकर 24,052.05 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (ब्रेंट क्रूड) 4.26% उछलकर 86.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 3,062.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सेंसेक्स की कंपनियों में HCL Tech में सबसे ज्यादा 4.42% की गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट रही। सेक्टर के हिसाब से देखें तो प्राइवेट बैंक, रियल्टी, PSU बैंक, ऑटो, फाइनैंशल सर्विसेज और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हुई। वहीं हेल्थकेयर, टेलिकॉम, मेटल और पावर सेक्टर के शेयर मुनाफे में रहे।IBM के शेयर 25% गिरे : आईबीएम (IBM) के शेयरों में मंगलवार को 25% की गिरावट दर्ज की गई। TOI के मुताबिक, कंपनी की कमाई का अनुमान बाजार की उम्मीदों से कम रहने की वजह से यह गिरावट हुई। IBM ने इस तिमाही में 17.2 बिलियन डॉलर की कमाई का अनुमान जताया है।
LSEG के आंकड़ों के मुताबिक विश्लेषकों ने 17.86 बिलियन डॉलर का अनुमान लगाया था। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर 25.06% गिरकर 217.41 डॉलर पर आ गए। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट, सर्विसनाउ, सेल्सफोर्स और Intuit के शेयरों में भी 3% से 5% की गिरावट आई।