चालान पर थाने की बत्ती गुल करने वाले दो संविदाकर्मी निलंबित

Contributed byAbhishek.Pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम

None

चालान पर थाने की बत्ती गुल करने वाले दो संविदाकर्मी निलंबित
n NBT न्यूज, लखनऊ : पुलिस थाने की बिजली काटने के मामले में लेसा ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिशासी अभियंता (XEN) ने नगराम उपकेंद्र के दो संविदा कर्मचारियों के निलंबन के निर्देश दिए हैं। XEN योगेश कुमार जायसवाल ने ठेका एजेंसी 'टीऐंडएम' के मालिक को पत्र लिखकर आरोपित कर्मचारी अमरेंद्र और दीपक को तत्काल निलंबित करने को कहा है। बीते सोमवार को शाम करीब 6 बजे नरायनपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लाइन फॉल्ट ढूंढने जा रहे अमरेंद्र और दीपक में से एक का पुलिस ने चालान काट दिया था। इससे नाराज संविदा कर्मचारियों ने संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति ही बंद कर दी थी।