nNBT न्यूज, गुड़गांव : भोंडसी के पास अनमोल सोसायटी में मंगलवार को हादसा हो गया। घर की बालकनी में खेलते समय एक बच्चा 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने सूचना दी, जिसके बाद परिजनों को हादसे का पता चला। दुर्घटना उस समय हुई, जब बच्चा अपने घर की बालकनी में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या अन्य तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हैरत है कि घटना के बारे में घर के अंदर मौजूद परिजनों को पता ही नहीं चला। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने बच्चे के नीचे गिरने की सूचना दी।