अब "50 में बनेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Contributed byAbhishek.Pandey1|नवभारतटाइम्स.कॉम

None

अब "50 में बनेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : अब जन्म और मृत्यु का प्रमाण पत्र बनवाना महंगा होगा। शासन ने इसकी फीस ढाई गुना बढ़ा दी है। 19 जून को जारी शासनादेश के बाद नई दरें लागू कर दी गई हैं। पहले जन्म या मृत्यु के 21 दिन बाद प्रमाण पत्र बनवाने पर 20 रुपये फीस लगती थी। अब इसके 50 रुपये देने होंगे। हालांकि, 21 दिन के अंदर प्रमाण पत्र बनवाने पर पहले की तरह कोई फीस नहीं लगेगी।